*Live WTC Final 2023, IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल



HighLights
WTC Final 2023, IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल
Ind vs Aus Test Live: लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है टेस्‍ट
WTC Final 2023 Live: भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के पहले दिन के अपडेट्स
नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (IND Vs AUS Test Live Score) के बीच लंदन के द ओवल मैदान में विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023 Live) मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक तक तीन विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 170 रन लगा दिए हैं। ट्रेविस हेड अर्धशतक जमाकर क्रीज पर हैं, तो उनका साथ स्मिथ निभा रहे हैं। इससे पहले,  वॉर्नर 43 रन बनाकर आउट हुए, तो लाबुशेन ने 26 रन बनाए, जबकि उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले चलते बने।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया दोनों ही दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है और खिताबी भिड़ंत को देखते हुए बेहद रोमांचक मैच होने की उम्‍मीद है।

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया ने लीग चरण में शीर्ष पर रहते हुए डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में अपनी जगह पक्‍की की थी। वहीं भारतीय टीम प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची।

टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) में जगह बनाई। डब्‍ल्‍यूटीसी के उद्घाटन संस्‍करण के फाइनल में भारत को न्‍यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट की शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। इस बार टीम इंडिया ऐसी गलती नहीं दोहराना चाहेगी।

भारतीय टीम इसके साथ ही अपने आईसीसी खिताबी सूखे को समाप्‍त भी करना चाहेगी। भारत ने 2013 में आखिरी बार आईसीसी खिताब जीता था। तब एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम आईसीसी के खिताबी सूखे को समाप्‍त करने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित प्‍लेइंग 11 (WTC Final Ind Vs Aus Playing 11)

भारत की प्‍लेइंग 11 (WTC India Playing 11) - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 (WTC Australia Playing 11) - डेविड वॉर्नर, उस्‍मान ख्‍वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन( एलेक्‍स कैरी, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, नाथन लियोन और स्‍कॉट बोलैंड।

08:15 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: स्मिथ और हेड के बीच 100 रन की साझेदारी
 पहले दिन के तीसरे सत्र का खेल हो रहा है। भारत को एक विकेट की जरूरत है। स्मिथ और हेड के बीच 100 रन की साझेदारी हो गई है। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया की वापसी करवाई है।

55 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 184/3, हेड 70* और स्मिथ 35* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:45 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: स्मिथ और हेड ने ऑस्ट्रेलिया को कराई वापसी
 पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म हो गया है। स्मिथ और हेड के बीच 96 रन की साझेदारी हो गई है। लाबुशेन के आउट होने के बाद हेड तेज गति से रन बना रहे हैं। लंच ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट गंवाया है।

51 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 170/3, हेड 60* रन और स्मिथ 33* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:21 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: ट्रैविस हेड का अर्धशतक
 ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 60 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ और हेड ने लंच के बाद संभाल कर लिया है। लाबुशेन का विकेट गिरने के बाद से कोई विकेट ऑस्ट्रेलिया ने खोया है। 

45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 161/3, ट्रैविस हेड 52* रन और स्मिथ 32* रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

07:09 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: स्मिथ और हेड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
 ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरने के बाद स्मिथ और हेड ने पारी को संभाल लिया है। हेड तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, स्मिथ संभल कर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 41 ओवर समाप्त हो गए हैं।

41 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 148/3 स्टीव स्मिथ 29* रन और ट्रेविस हेड 42* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

06:14 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
 30वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रैविस डेह ने चौका लगाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हेड 13 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, स्मिथ 32 गेंद में 12 रन बना चुके हैं। पिच पर अभी भी एक्सट्रा बाउंस है।

30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 104/3
05:53 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: दूसरे सत्र में गिरा पहला विकेट
 लंच ब्रेक के बाद भारत को तीसरी सफलता मिली है। ब्रेक के बाद सिराज ने पहला ओवर किया। दूसरा ओवर शमी लेकर आए। पहली ही गेंद पर मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। लाबुशेन के आउट होने के बाद ट्रैविस हेड क्रीज पर आए हैं। 

25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 80/3  स्मिथ 4* और हेड 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:08 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: पहले सत्र का खेल समाप्त
 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन का पहला सत्र समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 73 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। उस्मान ख्वाजा को सिराज ने पवेलियन भेजा। वॉर्नर को 43 के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया।

23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 73/2  मार्नस लाबुशेन 26* रन और स्टीव स्मिथ 2* रन बनाकर क्रीज पर हैं।  

04:58 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: ठाकुर ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता
 शार्दुल ठाकुर ने 22वें ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। सेट बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। डेविड वॉर्नर ने 60 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। वॉर्नर के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए हैं। 

22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 72/2  लाबुशेन 26* और स्मिथ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:49 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: 20 ओवर समाप्त
 ऑस्ट्रेलिया की पारी के 20 ओवर समाप्त हो चुके हैं। डेविड वॉर्नर 54 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्नस लाबुशेन 56 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। अभी तक सिराज को ही सफलता मिली है। 

20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 62/1  

04:24 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: उमेश के ओवर में लगे चार चौके
 ऑस्ट्रेलिया की पारी का 15वां उमेश यादव करने आए। इस ओवर में शमी और सिराज के दबाव को डेविड वॉर्नर ने कम कर दिया। उमेश के ओवर में डेविड वॉर्नर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए चार चौके लगा। ओवर की आखिरी गेंद पर वॉर्नर ने तीन चौके लगातार लगाए। 

15 ओवर के ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 54/1 डेविड वॉर्नर 37* रन और मार्नस लाबुशेन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:08 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: एक घंटे का खेल खत्म
 11वां ओवर शमी कर रहे थे। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं गया। पांचवीं गेंद पर वॉर्नर ने लेग  स्क्वायर पर शानदार चौका जड़ा। इस ओवर में मात्र चार रन ही बने। 12वां ओवर सिराज ने किया। इस ओवर में मात्र तीन रन बने। 1 घंटे का खेल खत्म हो गया है। 

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29/1, वॉर्नर 17* और मार्नस लाबुशेन 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:56 PM, 07 Jun 2023
WTC Final LIVE : मार्नस लाबुशेन के अंगुठे में लगी चोट
 मोहम्मद सिराज पारी का 8वां ओवर कर रहे थे। पहली गेंद बाउंसर रही और लाबुशेन के बाएं हाथ के अंगुठे पर लगी। थोड़ी देर वो दर्द में रहे। इस ओवर में सिराज ने ना सिर्फ 140 किलोमीटर के ऊपर की गेंदबाजी की। बल्कि लाबुशेन और वॉर्नर को परेशान किया। 

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 22/1   मार्नस लाबुशेन 8 रन और डेविड वॉर्नर 13 रन  बनाकर खेल रहे हैं। 

03:29 PM, 07 Jun 2023
Ind Vs Aus WTC Final Live: पहली बाउंड्री
मोहम्‍मद सिराज पारी का छठा ओवर कर रहे थे। वॉर्नर ने तीसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। यह उनके और टीम की पहली बाउंड्री रही। अगली ही गेंद पर सिराज ने वॉर्नर को चौंकाया और बीट किया। आखिरी गेंद पर वॉर्नर ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन दौड़े।

6 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 16/1। डेविड वॉर्नर 12* और मार्नस लाबुशेन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

03:19 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS Test Live Score: सिराज ने ख्‍वाजा का किया शिकार
 मोहम्‍मद सिराज ने पारी के चौथे ओवर में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका दिया है। सिराज ने ओवर की चौथी गेंद आउट स्विंग डाली, जो ख्‍वाजा के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर केएस भरत के दस्‍तानों में जा समाईं। ख्‍वाजा ने 10 गेंदें खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके। ख्‍वाजा की जगह मार्नस लाबुशेन क्रीज पर आए। लाबुशेन ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए।

4 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 4/1। डेविड वॉर्नर 2* और मार्नस लाबुशेन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:14 PM, 07 Jun 2023
WTC Final IND vs AUS: वॉर्नर ने खोला खाता
मोहम्‍मद शमी ने पारी का तीसरा ओवर डाला। डेविड वॉर्नर ने चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर दो रन लिए और टीम व अपना खाता खोला।

3 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 2/0। डेविड वॉर्नर 2* और उस्‍मान ख्‍वाजा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:09 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023 Live Score: सिराज ने ख्‍वाजा को किया परेशान
 मोहम्‍मद सिराज ने पारी का दूसरा ओवर डाला। सिराज ने चौथी गेंद पर ख्‍वाजा की आंखें खोली जब ऑफ स्‍टंप पर शानदार आउट स्विंग डालकर बल्‍लेबाज को चौंकाया। सिराज ने भी छह गेंदों में ख्‍वाजा को शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया। सिराज ने मेडन ओवर डाला।

2 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 0/0। उस्‍मान ख्‍वाजा 0* और डेविड वॉर्नर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:03 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023 Live Score: शमी ने वॉर्नर को बांधे रखा
 मोहम्‍मद शमी ने पारी का पहला ओवर डाला। तीसरी गेंद बेहतरीन इनस्विंग हुई। केएस भरत ने दाएं ओर डाइव लगाकर शानदार अंदाज में गेंद लपकी। पहले ही ओवर से मैच रोमांचक बनना शुरू हुआ। शमी ने पहला ओवर मेडन डाला।

1 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 0/0। डेविड वॉर्नर 0* और उस्‍मान ख्‍वाजा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:52 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023: 140 सालों में पहली बार जून के महीने में द ओवल में खेला जा रहा है टेस्‍ट मैच
 140 सालों में पहली बार जून के महीने में द ओवल में खेला जा रहा है टेस्‍ट मैच।

02:50 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS Test Live Score: गजब का आंकड़ा
भारतीय टीम ने टेस्‍ट मैच में टॉस जीतने के बाद लगातार 34 बार पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। यह पहला मौका है जब भारत ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला किया। इससे पहले भारत ने 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

02:47 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023: दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11
आईसीसी ने दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 शेयर की है। 


02:44 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023: भारत की प्‍लेइंग 11
बीसीसीआई ने भारत की प्‍लेइंग 11 शेयर की। 


02:38 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Australia Squad- ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11
डेविड वॉर्नर, उस्‍मान ख्‍वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्‍टार्क, पैट कमिंस (कप्‍तान), नाथन लियोन और स्‍कॉट बोलैंड। 

02:37 PM, 07 Jun 2023
WTC Final India Squad- भारत की प्‍लेइंग 11
 रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

02:35 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS Live Score: पैट कमिंस ने क्‍या कहा
ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। कमिंस ने पुष्टि कर दी है कि स्‍कॉट बोलैंड इंग्‍लैंड में अपना पहला टेस्‍ट मैच खेलेंगे। 

02:33 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS Live: रोहित शर्मा ने क्‍या कहा
 रोहित शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ मैदान संभालेगी। रवींद्र जडेजा भारत के एकमात्र स्पिनर होंगे।

02:32 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला किया
भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

02:21 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023 Live: द ओवल की पिच का हाल
 द ओवल में इस समय बादल छाए हुए हैं। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें स्‍टेडियम के अंदर का हाल दिख रहा है।


02:15 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS Live Score: द ओवल की पिच
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई ने पिच की फोटो शेयर की है। 


02:13 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023 Live: द अल्‍टीमेट टेस्‍ट
आईसीसी ने डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल को लेकर एक पोस्‍ट किया है। 


02:07 PM, 07 Jun 2023
WTC Final IND vs AUS: भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम
 बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का नजारा शेयर किया है।


02:05 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS WTC Final 2023: मैच को लेकर बेशुमार उत्‍साह
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल को लेकर जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिल रहा है। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्‍स पर एक शानदार फोटो शेयर किया है। 


02:02 PM, 07 Jun 2023
WTC final 2023 Live: फैंस जोश से लबरेज
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल को लेकर फैंस में गजब का उत्‍साह देखने को मिल रहा है। स्‍टेडियम में पहुंचते हुए भारत के समर्थक।


01:25 PM, 07 Jun 2023
WTC Final Live: रोहित शर्मा बनेंगे पांचवें कप्‍तान
रोहित शर्मा आईसीसी इवेंट के फाइनल में भारत की कप्‍तानी करने वाले पांचवें कप्‍तान बनेंगे। सबसे पहले कपिल देव ने कप्‍तानी करके भारत को 1983 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनाया था। इसके बाद सौरव गांगुली ने तीन बार फाइनल में कप्‍तानी की। एमएस धोनी ने सबसे ज्‍यादा चार बार आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में कप्‍तानी की। विराट कोहली ने दो बार फाइनल में कप्‍तानी की। अब रोहित शर्मा फाइनल में कप्‍तानी करने वाले पांचवें भारतीय कप्‍तान बने।  

01:04 PM, 07 Jun 2023
WTC Final 2023: दिनेश कार्तिक ने चुनी अपनी प्‍लेइंग 11
 भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक ने डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के लिए अपनी पसंदीदा प्‍लेइंग 11 का चयन किया है।


12:43 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS: रोहित शर्मा का 50वां टेस्‍ट
IND vs AUS: रोहित शर्मा का 50वां टेस्‍ट
भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा आज अपने करियर का 50वां टेस्‍ट मैच खेलेंगे। 2019 के बाद से रोहित शर्मा के करियर में बड़ा बदलाव आया, जहां उन्‍होंने ओपनिंग करते हुए 36 पारियों में 6 शतक और 4 अर्धशतक जड़े। इस दौरान उन्‍होंने 52.76 की औसत से रन बनाए। 

12:35 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS, WTC Final 2023: कोहली को 21 रन की दरकार
 विराट कोहली ऑस्‍ट्रेलिया के ख‍िलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कोहली ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 2,000 या ज्‍यादा टेस्‍ट रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्‍लेबाज बन सकते हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर (3630), वीवीएस लक्ष्‍मण, राहुल द्रविड़ और चेतेश्‍वर पुजारा यह आंकड़ा पार कर चुके हैं।

12:27 PM, 07 Jun 2023
IND vs AUS Final: मैच डे की तैयारी
क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने एक वीडियो पोस्‍ट करके बताया कि दोनों टीमें फाइनल के लिए तैया 


12:23 PM, 07 Jun 2023
WTC Final IND vs AUS: भारतीय टीम की तैयारियां
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। बीसीसीआई ने ट्वीट शेयर करके भारतीय खिलाड़‍ियों की तैयारी के बारे में बताया है। 

Comments

Popular Posts